टाटा टियागो ईवी : टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार 

टाटा की सबसे सस्ती गाड़ी टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट टाटा टियागो ईवी को 28 सितंबर 2022 को भारत में लॉन्च किया गया था। 

धीरे-धीरे टाटा टियागो ईवी ने भारतीय कार बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली है। टाटा टियागो ईवी कुल सात वेरिएंट में उपलब्ध है।

टाटा टियागो ईवी

टाटा टियागो ईवी की कीमत

टाटा टियागो ईवी की कीमत ₹869000 से शुरू होकर ₹12 लाख 40000 के बीच में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से उपलब्ध है।

टाटा टियागो ईवी की बैटरी और इंजन

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार

टाटा टियागो ईवी में 19.2kWh और 24kWh की दो बैटरी मिलती है जो 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की रेंज देती है टियागो ईवी की चार्जिंग की अगर बात करें तो 3.3kw या 7.2kw के चार्जर के साथ यह गाड़ी आती है और फास्ट चार्जिंग से यह गाड़ी 57 मिनट में लगभग 80% तक चार्ज हो जाती है। 

टाटा टियागो ईवी की विशेषताएं

टाटा टियागो ईवी की माइलेज की अगर बात करें तो यह गाड़ी एक चार्ज में लगभग 295 किलोमीटर तक जा सकती है। इसके अलावा इस गाड़ी में आपको ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है और ड्राइवर के साथ चार और लोगों की बैठने की क्षमता है मतलब यह गाड़ी आपको 5 सीटर गाड़ी के रूप में मिलती है। 

टाटा टियागो ईवी के कलर

टाटा टियागो ईवी के कलर

टाटा टियागो ईवी पांच रंगों में उपलब्ध है जो क्रमशः ट्रॉपिकल मिक्स, सिग्नेचर टील ब्लू, डेटोना ग्रे, प्रिंसटाइन  व्हाइट और मिडनाइट प्लम है। 

टाटा टियागो ईवी के कुछ कूल फीचर्स

टाटा टियागो ईवी में आपको मल्टी ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टवॉच कंपैटिबिलिटी के साथ 45z connect features चार स्पीकर और चार ट्विटर मिलता है।

टाटा टियागो ईवी की कीमत

साथ ही साथ इस गाड़ी में लेदर सीट, ऑटो हेडलैंप और साथ ही रेन सेंसिंग वाइपर भी आपको मिलता है। इसके साथ ही पार्किंग की सुविधा के लिए आपको पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा भी इस गाड़ी में आपको मिलता है। 

अगर आपके पास भी यह गाड़ी है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं की टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार आपको कैसी लगी और कितनी आरामदायक है। 

यह भी पढ़ें : टाटा की सबसे सस्ती कार 
 

0 COMMENTS

LEAVE A COMMENT

Save my Name and Email in this browser for the next time I comment.